फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में ई लाटरी के माध्यम से कृषि यंत्र के लिए किसानों का चयन किया गया। डिप्टी डायरेक्टर कृषि अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन और प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन के अंतर्गत आवंटित लक्ष्य के आधार पर कृषि यंत्र की उपलब्धता के सापेक्ष बुकिंग करायी गई थी। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर ई लाटरी कराई गयी। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए नीरज कुमार, पावर ट्रिलर के लिए नरसिंह, स्ट्रारेपर के लिए रघुनाथ सिंह का चयन किया गया। इसके अलावा अजब सिंह, मीरा देवी, रविंद्र सिंह, नीरज कुमार, नरेंद्र कुमार, जयसिंह, ओमप्रकाश, संजीव कुमार परिहार का भी चयन कृषि यंत्र के लिए किया गया। इ...