बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। उप कृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यन्त्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत 4 मार्च, 2026 तक बुकिंग किये गए कृषि यन्त्रों की बुकिंग किसानों द्वारा विभागीय पोर्टल पर की गयी है। जिनका ई-लाटरी के माध्यम से आज 11 बजे महात्मा विदुर सभागार कक्ष में किसानों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उप कृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा बताया कि जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लाटरी की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जाएगी। ई-लाटरी में चयनित किसानों को उनके मोबाइल नंबा पर एसएमएस के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड करने की अन्तिम तिथि की सूचना दी जाएगी। इसी प्रकार ई-लाटरी मे प्रतीक्षा सूची में चयनित किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के ...