बिहारशरीफ, मई 2 -- फोटो : डीएम जांच 01 : बिहारशरीफ धनेश्वर घाट स्थिति ई-लाइब्रेरी का शनिवार को जायजा लेते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने शहर के धनेश्वर घाट स्थित स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी का शनिवार को जायजा लिया। डीएम ने नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक को आठ दिनों के अंदर ई-लाइब्रेरी में शेष काम पूरा करने का आदेश दिया। कहा कि इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर यथाशीघ्र ही चालू कराएं। डीईओ आनंद विजय को ई-लाइब्रेरी शुरू करने की पूर्ण तैयारी करने का आदेश दिया। मौके पर समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ई-लाइब्रेरी हफ्तेभर में चालू कराएं अधिकारी (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.