लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह बल्देवनगर निवासी एक युवक अपने भाई के साथ एलआरपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कैटरिंग का काम करने जा रहा था। एलआरपी के पास आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शे से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह बल्देवनगर निवासी संजू का 26 वर्षीय बेटा आदर्श शादी की पार्टियों में कैटरिंग का काम करता था। गुरुवार की शाम आदर्श अपने भाई विशाल के साथ बाइक से एलआरपी स्थित एक गेस्ट हाउस में कैटरिंग लगाने जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गेस्ट हाउस के पास पहुंचा था, आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा से टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.