ई-रिक्शा 15 हजार, चार्जिंग प्वाइंट एक भी नहीं
बागपत, मई 22 -- जिलेभर में सुबह से शाम तक ई-रिक्शा दौड़ती नजर आती है। बागपत, बडौत ओर खेकड़ा में ये तो ये ई-रिक्शा जाम का कारण भी बन रही है। हैरत की बात यह है कि परिवहन विभाग में करीब पांच हजार ई-रिक्शा पंजीकृत है, जबकि सड़कों पर 15 हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रही है। वहीं, ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए जिलेभर में एक भी चार्जिंग प्वाइंट नहीं है, जिसके चलते घरेलू बिजली से ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज की जा रही है। जनपद में हर महीने ई-रिक्शा की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन इन्हें चार्ज करने के लिए कोई चार्जिंग स्टेशन नहीं है। ऐसे में चालक घरेलू बिजली से ही इसे चार्ज कर रहे हैं, जबकि नियमानुसार यह गलत है। इलेक्ट्रिक वाहनों को 11-एस विधा के बिजली कनेक्शन पर ही चार्ज किया जा सकता है। इस विधा में कनेक्शन लेने पर बिल में छूट भी दी जाती है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.