अयोध्या, मार्च 29 -- बीकापुर। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर की गई है। बताया गया कि ग्राम शिवनथा थाना तारून निवासी विशाल वर्मा की माता कमला देवी 24 मार्च को ई-रिक्शा से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ई-रिक्शा पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने थाना कोतवाली बीकापुर में तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...