बदायूं, जून 12 -- बिल्सी, संवाददाता।सड़क हादसे में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर ई-रिक्शा में टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बरनी ढकपुरा गांव का है। गांव के रहने वाले चेतन्य यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच जून की शाम उनके पिता ऋषिदेव ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि गांव का ही सरवेन्द्र तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा हादसे में बाइक चालक पर मुकदमा हादसे में ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ-पैर टूट गया। ई-रिक्शा चालक नन्हे भी घायल हुआ। घायल का इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा है। ...