हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में परिजनों ने की शिकायत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई ने ई-रिक्शा चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक गोरधनपुर, थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर निवासी गोरी सिंह सिडकुल स्थित रोनल फैक्ट्री में काम करता था। बताया गया कि दो मई को वह फैक्ट्री जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था। आरोप है कि चालक ई-रिक्शा को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान सरकारी सामुदायिक अस्पताल के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में मुकदमा हादसे में गोरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे प्राथमिक अस्पताल र...