उन्नाव, जनवरी 29 -- गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा गांव के पास दोपहर हुआ। ई रिक्शा बांगरमऊ की ओर जा रहा था। तभी किसी कारणवश अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसीरापुर गांव निवासी मीरा पत्नी बृजकिशोर, रामश्री पत्नी निरंजन, ज्ञानचंद पुत्र लज्जाराम और बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के मवई घनश्याम गांव निवासी महेंद्र पुत्र कल्लू घायल हो गए। सभी घायल को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.