मेरठ, जून 27 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुबारिकपुर निवासी पवन कुमार ने शनिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 26 जून की सुबह नौ बजे जब वह गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते में खड़े एक ई-रिक्शा को हटाने के लिए गांव के संदीप से कहा। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा हटाने पर विवाद, परिवार पर हमला इस बात पर संदीप ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर पवन घर लौट आए। कुछ देर बाद संदीप अपने कई साथियों साथ घर में घुस आए। हमल...