बिहारशरीफ, जून 12 -- ई रिक्शा से 55 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने शहर के लालबाग में छापेमारी कर ई रिक्शा से 55 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं, मामले में धधेबाज राहुल कुमार और प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बिना नंबर वाली ई रिक्शा से शराब की खेप लायी जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों धंधेबाजों को शराब के साथ पकड़ा गया है। ई रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...