फतेहपुर, मार्च 26 -- खागा। कस्बे के नई बाजार मुहल्ला में बुधवार को एक युवक के ई-रिक्शा से 6,700 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गांव निवासी मोनू साहू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार दोपहर वह अपने छोटे बेटे को टीका लगवाने नई बाजार मुहल्ला आया था। उसने अपना ई-रिक्शा बाहर खड़ा किया और बच्चे को टीकाकरण के लिए एक मकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो ई-रिक्शा की डिक्की में रखे 6,700 रुपये गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अनीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक प्रतिष्ठान के कैमरे की फुटेज में मुसवापर मुहल्ला निवासी श...