गोंडा, जुलाई 25 -- बभनजोत, संवाददाता। क्षेत्र के गौरा चौकी-चंद्रदीप घाट मार्ग पर गुरुवार शाम को रेनुआ के पास ई-रिक्शा व स्कार्पियो में भिड़ंत हो गई। स्कार्पियो के टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मां की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।बताया जाता है कि ग्राम जलालपुर के एक ही परिवार की थाना खोड़ारे निवासी फोटू देवी (30) पत्नी सोनू राजभर, सृष्टि (5) पुत्री सोनू राजभर, कार्तिक (5) पुत्र मोनू राजभर, मोनी देवी (20) पत्नी भानू तथा जुगरा देवी (60) पत्नी महावीर ई रिक्शा से झाडफूंक कराने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Biharsh...