ई-रिक्शा से बैठक में पहुंचे भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज
मेरठ, मई 13 -- वैश्विक हालातों और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर की गई प्रधानमंत्री की अपील का असर मेरठ में अब दिखने लगा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अनोखी पहल कर रहे हैं। बुधवार को एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज चर्चा का विषय बन गए, जब वे अपनी लग्जरी कार छोड़कर ई-रिक्शा से सरकारी बैठक में पहुंचे। विकास भवन में आयोजित विधायी समाधिकार समिति की समीक्षा बैठक में जब एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ई-रिक्शा से उतरे, तो वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। खास बात यह थी कि उनके साथ ई-रिक्शा में उनके गनर और निजी सहायक भी बैठे नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह कदम पीएम मोदी द्वारा की गई अपील के सम्मान में उठाया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में 250 सरकारी वाहन, हर रोज फूंक रहा ढाई लाख का तेलपर्यावरण संरक्षण का उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.