फतेहपुर, फरवरी 25 -- बकेवर। क्षेत्र के कुचवारा निवासी कैलाश उत्तम ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रोज की तरह सात फरवरी को ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा था। रात करीब 11 बजे से आठ फरवरी की सुबह चार बजे के बीच चोरों ने ई-रिक्शा से चार बैटरियां पार कर दीं। बैटरियों की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। सुबह जानकारी होने पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...