औरैया, मई 18 -- बेला, संवाददाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद सोमवार को बेला पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जनपद कन्नौज बॉर्डर पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद पूर्व सांसद ई-रिक्शा पर सवार होकर बेला कस्बे से गुजरे। इस दौरान उनके साथ करीब दो दर्जन ई-रिक्शा का काफिला भी चल रहा था, जिन पर कार्यकर्ता और समर्थक सवार थे। कस्बे और थाना क्षेत्र के करीब दर्जनभर स्थानों पर लोगों ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़े वाहन काफिले से आने के लिए मना किया था। इसी कारण कार्यकर्ता और समर्थक ई-रिक्शा से पहु...