सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय स्थित गौर भंसार कार्यालय के पास सुरक्षाकर्मियों ने एक ई-रिक्शा की तलाशी लेकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन को बरामद किया है। डीएसपी प्रेमसागर विष्ट ने बताया कि मधेश प्रदेश नम्बर की ई-रिक्शा भारतीय क्षेत्र के बैरगनिया से गौर भंसार कार्यालय के पास पहुंची तो सशस्त्र पुलिस, सीमा सुरक्षा बल व नेपाल पुलिस ने ई-रिक्शा की तलाशी लेकर सीट के नीचे छुपाकर रखे डाइजीपाम इंजेक्शन 100 पीस, प्रोमेथाजाइम हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 100 पीस, बुप्रेनोरफिम इंजेक्शन 100 पीस सहित अन्य दवाइयां बरामद कर रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका-7 मुड़बलवा गांव निवासी मोहन पंडित को गिरफ्तार किया गया है। इससे गहन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई के लिए पकड़े गए मोहन को ई-रिक्शा, इंजे...