ई रिक्शा से दुल्हन के घर पहुंची बारात, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- बिजुआ ब्लॉक में एक ऐसी अनोखी बारात देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। प्रदूषण मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश देते हुए एक दूल्हा कार के बजाय ई-रिक्शा पर सवार होकर अपनी बारात लेकर निकला। साथ में सभी बाराती भी ई रिक्शा पर ही सवार हुए। मामला बिजुआ ब्लॉक के सरदार टांडा गांव का है। यहां के निवासी राजेश सिंह की बारात लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित आमटांडा गांव जानी थी। इस सफर के लिए दूल्हे ने पारंपरिक महंगे और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को छोड़कर ई-रिक्शा को चुना। दूल्हा राजेश खुद तो ई-रिक्शा पर बैठा ही, साथ ही सभी बारातियों के लिए भी 20 ई-रिक्शों का इंतजाम किया गया। जब सड़कों पर एक साथ रंगीन गुब्बारों से सजे 20 ई-रिक्शों का काफिला गुजरा, तो राहगीर हैरान रह गए और इस अनोखी बारात को देखने के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.