चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में मैकी मोड़ देउंधा से इटवां को जोड़ने वाले मार्ग पर एक बाइक और ई-रिक्शा आमने-आमने टकरा गए। इससे करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायल किशोर समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मैकी मोड़ से मंगलवार को सवारियां लेकर ई-रिक्शा इटवां की तरफ जा रहा था, जबकि इटवां की ओर से बाइक सवार विमल मिश्र देउंधा की तरफ आ रहा था। गोशाला के समीप नदी के पास ई-रिक्शा व बाइक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक चालक विमल मिश्र को कमर और पैर में चोट लगी है। हादसे में इसके अलावा देवेन्द्र सिंह का 14 वर्षीय बेटा अमित, सुग्गीलाल, दीपू यादव, व होल्ला भी गंभीर रूप से घायल हो ...