प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस की टक्कर की ई-रिक्शे से हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक घायल हो गया है। आसपुर देवसरा के दयालगंज बाजार के पास दाउदपुर दयालगंज संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह सात बजे अमरगढ़ सीएचसी की सरकारी एंबुलेंस लेकर संविदा चालक सोनू औराईन जा रहा था। दयालगंज से 100 मीटर दूरी पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से एंबुलेंस टकरा गई। ई-रिक्शा चला रहे रोहित कुमार गौतम घायल हो गया। टक्कर में एंबुलेंस और ई-रिक्शा दोनों क्षतिग्रत हो गए। ई-रिक्शा चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...