रामपुर, मई 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तेल एवं ईंधन की बचत को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत मियांगंज के मुकुटपुर गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन और खंड विकास अधिकारी धीरेन्द्र पाल सिंह चौहान ई-रिक्शा से पहुंचे और लोगों को ईंधन बचत का संदेश दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन संकट को देखते हुए वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा और अन्य पर्यावरण अनुकूल वाहनों के उपयोग की अपील की। अधिकारियों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा से चौपाल पहुंचे सीओ और बीडीओ, दिया ईंधन बचत का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...