लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को ई-रिक्शा से विधान भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी देशों में जारी अस्थिरता के बीच ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोलियम ईंधनों की बचत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी नागरिक यथासंभव न्यूनतम ईंधन खपत वाले साधनों का प्रयोग करें। छोटी दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल, ई-रिक्शा, सार्वजनिक परिवहन या अन्य वैकल्पिक साधनों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक सप्ताह में एक दिन भी ईंधन की खपत कम करने का प्रयास करे तो यह राष्ट्रहित में एक बड़ा योगदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...