अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के क्वार्सी बाईपास स्थित ग्रीन पार्क के पास सोमवार को दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरे ई-रिक्शा में सवार महिला के गले से चेन लूट ले गए। वह अपने मायके जा रही थी। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। कुलदीप विहार निवासी मुन्नीदेवी सोमवार को अपने मायके कासगंज के गांव बिलराम जा रही थी। वह क्वार्सी बाईपास से एटा चुंगी के लिए ई-रिक्शा में बैठ गईं। रास्ते में ग्रीन पार्क के पास पहंुचते ही पीछे से बाइक सवार दो युवक आ धमके। तभी पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपट मार दिया। लुटेरे चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि घटना के छह घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का...