प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़। लीलापुर के पूरनपुर खजूर निवासी अनूप पांडेय शहर के रूपापुर में रहते हैं। उनकी मां चंदा देवी 26 मार्च को आंख का ऑपरेशन कराने के बाद अपनी बहन कुसुम देवी के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। सरोज चौराहे के पास ई-रिक्शा पर बैठीं 3-4 महिलाओं ने उनके गले से चेन खींच लीं। अनूप ने ई-रिक्शा चालक पर संदेह जताते हुए महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...