मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के पास ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग उमाशंकर प्रसाद ठाकुर के पॉकेट से उचक्कों ने रुपये उड़ा लिए। इसका आभास होने पर बुजुर्ग ने शोर मचाया। इसपर जुटी भीड़ ने ई-रिक्शा चालक व सवार दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक के फंटुश कुमार और टिंकू कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से बुजुर्ग से उड़ाए गए 100 रुपये का पांच नोट बरामद हुए हैं। घटना को लेकर पारू थाना के नीमपट्टी गांव के नीम छपरा निवासी बुजुर्ग ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को जमीन संबंधी कार्य को लेकर भू-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.