ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की चेन पार
लखनऊ, अप्रैल 14 -- कृष्णानगर में ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मानसनगर निवासी मृणाल सान्याल ने बताया कि उनकी मां सुमित्रा बीते 10 अप्रैल को सराफा मार्केट स्थित एक क्लीनिक में डॉक्टर को दिखाने गई थीं। वहां से ई-रिक्शा से लौट रही थीं। कुछ दूर चलने पर रास्ते में कुछ महिलाएं सवार हुईं और मां को अपनी बातों में उलझा लिया। फिर वे उतर गईं। मां मेट्रो स्टेशन के पास उतरीं तब उन्हें गले से सोने की चेन गायब होने की जानकारी हुई। घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटे ने 13 अप्रैल को कृष्णानगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.