कानपुर, अप्रैल 30 -- कल्याणपुर। बिठूर के ब्रह्मनगर निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपनी कार से आईआईटी से पनकी मंदिर जा रहे थे। बगिया क्रॉसिंग के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। विरोध करने पर रिक्शा सवार तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कार क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...