प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शहर में बढ़ते ई रिक्शा और इनके अव्यवस्थित संचालन पर रोक के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस को निर्देशित किया है कि एडीएम सिटी की अध्यक्षता में ई-रिक्शा के संचालन के लिए होने वाली बैठकों में टैम्पो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए। समिति बनाई जाए। सिविल लाइंस क्षेत्र को नो ई-रिक्शा जोन घोषित किया जाए। जिससे इस क्षेत्र में अनावश्यक लगने वाला जाम न लग पाए। उन्होंने कहा कि अफसर ई रिक्शा के संचालन के लिए रूट तय किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...