चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर ई-रिक्शा संघ द्वारा गुरुवार को पोड़ाहाट स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। ई-रिक्शा चालकों ने अपने-अपने ई-रिक्शा पर तिरंगा लगाकर रैली निकाली। यह रैली पवन चौक होते हुये भारत भवन पहुंची, जहां से रेलवे कॉलोनी होते हुये आदिवासी मित्र मंडल पोटका में समाप्त हुई। जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली गई। तिरंगा संघ के अध्यक्ष मंगल सरदार, सचिव सावंत कुमार मुंडा, उपाध्यक्ष तुरी गागराई, विपिन मुखी, रौशन साह, मेघनाथ प्रधान, रोहन प्रधान, रिंकू महतो, राम बोदरा, राम तांती, बिरबल हेम्ब्रम सहित कई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...