इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील को समर्थन दिया है। एसोसिएशन ने सभी वकीलों से कहा है कि वे कार की जगह बाइक, ई-रिक्शा या साइकिल से कचहरी आएं। दूर से आने वाले वकील कार पूल बनाकर चलें। डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि आजादी के आंदोलन में भी इटावा के वकीलों की भूमिका रही है, अब ऊर्जा बचत से देश की प्रगति में योगदान देंगे। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी मुद्रा भंडार और पेट्रोल-डीजल बचत के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने समर्थन देते हुए सभी अधिवक्ताओं से ऊर्जा बचत की अपील की है। यह भी पढ़ें- देश हित में लिए गए सभी निर्णय का करेंगे समर्थन बैठक में डीबीए के महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी के साथ सुनील ...