महाराजगंज, मार्च 16 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरमीर के पास महराजगंज-सिन्दुरिया मार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।कोतवाली थाना क्षेत्र के खेमपिपरा निवासी गौरीशंकर (63) पुत्र स्व. दुखी मद्धेशिया टेम्पो से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक व ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में सिन्दुरिया क्षेत्र के पतरेगवा गांव निवासी अरविंद (35) पुत्र पूर्णमासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज क...