बलरामपुर, अप्रैल 19 -- ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा-हरिहरगंज मार्ग पर शनिवार शाम ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रतोही गांव के पास हुई है। परसिया गोसाईं निवासी करिया गौतम शनिवार शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रतोही गांव के समीप पहुंचे इसी बीच सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करिया गौतम बाइक से उछलकर दूर जा गिरे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.