शामली, जून 4 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव के मस्तगढ़ के पास यमुना नहर की पटरी पर ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गईं। जिसमे करीब एक दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गये। गुरुवार को दोपहर के बाद खेत से मजदूरी करके विक्की निवासी जलालाबाद की ई-रिक्शा मे सवार होकर मीरा, सवित्री, रुमा, गीता, पूजा, उमा, ईश्वरी अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही मस्तगढ़ के पास नहर की पटरी से आ रहा था तभी सामने से आ रहे बाइक सवार आसमोहम्मद पुत्र गफूर निवासी पलठेडी की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गईं। जिसमे रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा मे सभी महिलाओ सहित बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सुचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए थानाभवन के एक निजी अस्पताल मे पहुंचाया। समाचार लिखें जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से कार्यवाही हेतू कोई तहरी...