मधुबनी, जून 10 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर चौक के समीप बुधवार को ई-रिक्शा और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी 49 वर्षीय विजय कुमार राम के रूप में हुई है। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल बाइक सवार की पटना जाने के दौरान रास्ते में हुई मौतघटना का विवरण परिजनों के अनुसार विजय कुमार राम अपनी पुत्री गुड़िया को बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने स्थानीय कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर चौक के पास सामने से आ रहे एक टेंपो से ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विजय कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी ...