लखनऊ, जून 27 -- बीकेटी,संवाददाता। बीकेटी में सीतापुर हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रही मां-बेटी को टक्कर मारने के बाद लोडर से जा टकराया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए।बीकेटी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सिधौली निवासी चालक प्रमोद शनिवार सुबह कैसरबाग से ई-रिक्शा लेकर इटौंजा की ओर जा रहा था। ई-रिक्शे में सीतापुर के महोली निवासी राजेंद्र, सिधौली निवासी उनकी भांजी अन्नया, खुशी, नंद कुमार, इटौंजा के राजापुर निवासी करन व सीतापुर के कमलापुर निवासी परमेश्वर सवार थे। ई-रिक्शा बीकेटी के चंद्रा पेट्रोल पंप के पास वह बेकाबू हो गया और सड़क पार कर रहीं राजकुमारी और उनकी बेटी नैंसी को टक्कर मारते हुए लोडर में जा भिड़ा। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने नैंसी की हालत गंभीर देखकर उसे ट्राम...