ई-रिक्शा रोककर की मारपीट
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शेखूपुर सुतौली गांव निवासी विकास कुमार के साथ उसका ई-रिक्शा रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप था कि वह गत पहली अक्टूबर की रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर संदीप यादव व अन्य अज्ञात लोगों ने उसका ई-रिक्शा रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.