हापुड़, मार्च 26 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित एक होटल के सामने पीछे से आए एक वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवती की हालत गंभीर देख उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में गांव आयादनगर निवासी शाहरूख ने बताया कि बीती 21 मार्च की दोपहर को उसके पिता जमालुद्​दीन, भाई जावेद, फरमान और भतीजी अरशिया एक ई-रिक्शा में सवार होकर पिलखुवा की तरफ जा रहे थे। ई-रिक्शा को जफरुद्​दीन चला रहा था। जब ई-रिक्शा एनएच-9 पर स्थित अशरा होटल के सामने पहुंची तो एक वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उ...