ई-रिक्शा में मिला चालक का शव, मची अफरा तफरी
हापुड़, फरवरी 26 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मेरठ रोड पर ब्रेनवेव्स स्कूल के पास गुरुवार की सुबह एक ई-रिक्शा चालक का शव उसके ही रिक्शा में पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। आशांका व्यक्त की जा रही है कि अधिक शराब के सेवन से मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लीवर व अन्य बीमारियों के कारण उसकी मौत हुई है। थाना हापुड़ देहात पुलिस को गुरुवार की सुबह मेरठ रोड पर ब्रेनवेव्स स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव ई-रिक्शा में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस टीम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.