देवरिया, मई 19 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के बस स्टैंड स्थित एस एस मॉल के पास रविवार शाम ई-रिक्शा में बैठी एक महिला का बैग खोलकर नकदी व कंगन पर अपनी हाथ साफ कर लिए थे। शोर मचाने पर राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी की रकम व कंगन बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय पेश किया, जहां से सोमवार को जेल भेज दिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बालेपुर निवासी सना परवीन पत्नी मोहम्मद तबरेज अपनी छह वर्षीय पुत्री समायरा के साथ आंख दिखाने उपनगर के हरैया आई थीं। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे दवा कराकर घर लौटने के लिए वह ई-रिक्शा में बैठीं। इसी दौरान उनका पर्स खुला और उसमें रखे 1250 रुपये (500 के दो नोट, 200 का एक नोट व 10 के पांच नोट) गायब ह...