कौशाम्बी, फरवरी 13 -- कोखराज के भरवारी से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे युवक का उचक्कों ने जेब काट लिया। युवक के विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। चरवा थाने के समसपुर गांव निवासी अंशु मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि वह दस फरवरी को वह किसी काम से भरवारी गया था। घर लौटते समय वह बेरुआ जाने के लिए ई-रिक्शा पर आगे की सीट पर चालक के बगल में बैठ गया। उसके बाईं ओर धनपरा थाना करारी का युवक बैठा था। जबकि ई-रिक्शा चालक भी धनपरा थाना करारी का रहने वाला था। आरोप है कि रास्ते में दोनों ने मिलकर उसका पर्स पैंट की जेब से निकाल लिया। कुछ देर बाद जब उसने पर्स गायब देखा और चालक से पूछा तो दोनों उसके साथ मारपीट कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.