महोबा, अगस्त 9 -- महोबा, संवाददाता। तेज गति से जा रहे कार चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा चालक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कुलपहाड़ कोतवाली के गांव कमालपुरा निवासी अमित ने कोतवाली महोबा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता जगदीश 31 जुलाई को महोबा से ई रिक्शा पर बैठकर गांव जा रहे थे। रैपुरा के पास ई रिक्शा चालक देवीचरण ने ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर दिया। महोबा की ओर से आ रहे कार चालक ने लापरवाही से कार चलाकर ई रिक्शा में टक्कर मार दी। घायल पिता को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां पिता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक ऋतुर...