शाहजहांपुर, मई 2 -- खुटार। खुटार पूरनपुर हाईवे पर लालपुर गांव की मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक गुरघिया गांव निवासी श्रीराम 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव ग़ुरघिया निवासी श्रीराम ई रिक्शा चलाकर अपने घर का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार शाम 5 बजे को वह ई रिक्शा लेकर खुटार आ रहे थे।वह खुटार पूरनपुर रोड पर लालपुर गांव की मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत जिससे श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उधर अज्ञा...