शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- ददरौल। लखनऊ-पलिया हाईवे किनारे स्थित मार्केट में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा चालक के अचानक मोड़ने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन सगे भाइयों समेत ई-रिक्शा में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना शाहाबाद के मोहल्ला खत्ता निवासी कुणाल अपने छोटे भाइयों गोलू और अंकुश के साथ रौजा क्षेत्र के एक गांव में पशुओं की बाजार देखने गए थे। लौटते समय गोलू बाइक चला रहा था। मार्केट में आगे चल रहे ई-रिक्शा चालक ने बिना पीछे देखे अचानक रिक्शा मोड़ दिया। बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा भिड़ी। दुर्घटना में कुणाल, गोलू और अंकुश के अलावा ई-रिक्शा में सवार दिवाइयापुर निवासी अजीत सिंह की पत्नी रुचि सिंह घायल हो गईं...