बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। शादी समारोह में जाते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पेड़ से टकरा गया। हादसे में मां-बेटे समेत परिवार के दस लोग घायल हो गए। सिर में चोटें लगने से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जामू गांव निवासी जुझार की 34 वर्षीय रानी अपनी भांजी कोमल की शादी में पन्ना मध्य प्रदेश के ग्राम माखनपुर परिवार के साथ ई-रिक्शा में जा रही थी। हादसे के समय वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार थे। यातायात नियमों का उल्लंघन कर ई रिक्शे में सवारियां बैठाने से तेज रफ्तार रिक्शा अतर्रा थाना के ग्राम पचोखर के पास गुरुवार शाम पेड़ से भिड़ गया। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा पलटा, चार घायल हादसे में रानी, उसका आठ वर्षीय पुत्र शिवम, उसका 11 वर्षीय पुत्र अंकुर, उसकी 47 वर्षीय जेठानी विद्या, इसकी देवरानी 25 वर्षीय आशा, उसका आठ वर्षीय पुत्र...