रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर ई-रिक्शा को पार्क करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, घर पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में रम्पुरा वार्ड-23 निवासी कल्लू राम ने कहा है कि उसका पड़ोसी देर रात ई-रिक्शा गली में पार्क कर रहा था। आरोप था कि उसने जब ई-रिक्शा को किनारे पार्क करने को कहा तो गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगा। लोगों के बीच-बचाव करने पर उस समय तो चला गया, लेकिन फिर अपने बेटे और साथियों के साथ हाथ में तमंचा और धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर उससे मारपीट की। आरोप है कि तमंचे से फायर कर घर पर पथराव भी किया। पथराव से उसकी कार और घर के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। उसे मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.