बिजनौर, मार्च 20 -- नूरपुर। नूरपुर से धारुपुर सवारियां लेकर जा रही ई-रिक्शा झंडा चौक के पास अन्य वाहन की चपेट में आकर पलटने से एक महिला सहित दो घायल हो गये। शुक्रवार की शाम एक ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर धारुपुर जा रहा था। झंडा चौक पर अन्य वाहन की चपेट में आने से ई रिक्शा पलट गई। ई रिक्शा पलटने से थाना शिवालाकला के गांव धारुपुर निवासी उपदेश 22 वर्ष पुत्र राजवीर सिंह तथा पनहेड़ी निवासी भगवान देइ पत्नी रामकुमार सिंह घायल होगये। दोनो घायलो का नूरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र पर प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती कराया। जबकि मामूली चोटिलो ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...