बांदा, अप्रैल 23 -- पैलानी। तेज रफ्तार ई रिक्शा पलट जाने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा निवासी विवेक सिंह (26) पुत्र महेश सिंह ई-रिक्शा चला रहा है। गुरूवार की दोपहर वह जसपुरा से ई रिक्शा में सवारी लेकर गांव जा रहा था। ईिरक्शा में कुल छह लोग बैठे थे। तभी तरौड़ा मोड के पास रिेक्शा पलट गया। इसमें सवार चालक विवेक और 35वर्षीयं गायत्री पत्नी विश्वनाथ,को गंभीर चोटे आई। जयकरन पुत्र रामू को मामूली चोटे आई। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...