बिहारशरीफ, मार्च 16 -- पावापुरी ओपी के पास सोमवार को हुआ हादसा पावापुरी, निज संवाददाता। स्थानीय ओपी भवन के पास सोमवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। उससे दबकर पैदल जा रही एक महिला की मौत हो गयी। मृतका पावापुरी निवासी 58 वर्षीया मंजू देवी है। वह करीब 30 सालों से अपने मायके पावापुरी में ही रहती थी। भाई मिथलेश उपाध्याय की मानें तो महिला पैदल बाजार जा रही थी। तभी तेज रफ्तार रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। महिला उसके नीचे दब गयी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को रिक्शा के नीचे से निकाला और इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि चालक फरार हो गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।...