रामपुर, मई 15 -- स्वार। बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मसवासी पीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मसवासी पीएचसी में जीएसवाई में तैनात स्टाफ नर्स नाहिद नाजिम गुरुवार को स्वार से ई-रिक्शा में सवार होकर ड्यूटी पर जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा नरपत नगर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार स्टाफ नर्स नाहिद नाजिम के अलावा मोहल्ला खास निवासी मासूम और जायदा ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया...