हाथरस, जून 18 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। मंगलवार को एक सडक हादसे में नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 के सभासद आविद के पिता लकी मौहम्मद घायल हो गए। हाईवे के एटा रोड स्थित रतिभानपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके ईरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया। जिसके चलते वह घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सभासद के पिता लकी मौहम्मद ई-रिक्शा में सवार होकर एटा की और से वापिस लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा एटा रोड पर रतिभानपुर के समीप पहुंचा। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गया। जिससे लकी मोहम्मद सड़क पर जा गिरे जिससे उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सो में चोटें आईं। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर...